
मंगलवार, 15 सितंबर 2026
Live
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से शहर में हाईवे पर 2 किलोमीटर तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई. भव्य इस तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव हाथों में राष्ट्रध्वज थामे शामिल हुए. लोगों के उत्साह से पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा.यह तिरंगा यात्रा शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क (टाउनशिप गेट) के समीप से शुरू होकर हाइवे पर करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सुभाष चौक पहुंची जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वंदे मातरम के गायन से यात्रा का समापन किया गया. इस तिरंगा यात्रा में मंत्री के अलावे जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी विधायक स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे शामिल हुए.तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि देश और राज्य में राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर घर तिरंगा यात्रा का यह कार्यक्रम पूरे बिहार में आयोजित हो रहा है,जो17अगस्त तक लगातार जारी रहेगा. आज बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में हम सभी सम्मिलित हुए हैं. प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार पूरे देश के पैमाने पर पंचायत से लेकर प्रखंड,जिला से लेकर मंडल स्तर तक यह अभियान चलाया जा रहा है. इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने उन तमाम वीर शहीदों को सलाम और नमन किया है,जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानियां दी थी. बहुत जद्दोजहद और कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ था. आज हम इस यात्रा के जरिए आजादी के प्रति अपनी दीवानगी व्यक्त कर रहे हैं और अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. करीब2किलोमीटर के इस पूरे यात्रा मार्ग में हर तरफ तिरंगे की अद्भुत छटा दिखाई दे रही थी. सुभाष चौक पर पहुंचकर प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव,जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए. तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखा गया. पूरी यात्रा के दौरान अनुशासित तरीके से लोग राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़ते रहे. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि17अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरी गरिमा और सम्मान के साथ तिरंगा जरूर फहराएं.
बेगूसराय : बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश ने आर्म्स एक्ट मामले में 7 साल की कड़ी सजा सुनाई है.दरअसल 2018 में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड हुआ था. उस वक्त मंजू वर्मा समाज कल्याण मंत्री थी और इस जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने सितंबर 2018 में मंत्री मंजू वर्मा के पैतृक आवास चेरिया बरियकपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर अर्जुन टोल में छापेमारी की थी. इस दौरान सीबीआई की टीम ने मंजू वर्मा के घर से इंसास, एसएलआर सहित कई अत्याधुनिक हथियारों के 50 कारतूस बरामद किया था. उस वक्त सीबीआई के डीएसपी रंजीत कुमार रजक के द्वारा चेरिया बरियारपुर थाना में मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा पर मामला दर्ज कराया था. अब 8 साल के बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के बाद मंजू वर्मा उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को दोषी पाया और 7 साल की सजा सुनाई है.मंजू वर्मा पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था लेकिन मंजू वर्मा गिरफ्तार नहीं हुई. बाद में उनके घर की मंत्री रहते कुर्की की गई. उसके बाद उन्होंने मंझौल अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. यह मामला उस वक्त चर्चा में आया था जब मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की घटना हुई थी और मंजू वर्मा समाज कल्याण मंत्री थी. बाद में मंजू वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. सजा मिलने के बाद बेगूसराय न्यायालय के पी पी संतोष कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को 7 साल की सजा मिली है. साथ ही जुर्माना 50000 किया गया है. यह मामला 2018 में सीबीआई ने मंत्री के घर में छापेमारी के दौरान कारतूस बरामद किया था. इसी को लेकर मामला दर्ज हुआ था और आज न्यायालय ने दोनों को दोषी पाते हुए 7 साल की सजा सुनाई है. सजा सुनाने के बाद पूर्व मंत्री मंजू वर्मा चंद्रशेखर वर्मा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वर्तमान में मंजू वर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार चेरिया बरियारपुर से जदयू के विधायक हैं.
बेगूसराय:प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है. बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को खाली कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.ई-मेल में दी गई स्पष्ट शब्दों में चेतावनीजानकारी के अनुसार,सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बेगूसराय की डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी ने अपना आधिकारिक ई-मेल चेक किया तो उनके होश उड़ गए. किसी अज्ञात आईडी से भेजे गए इस ई-मेल में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि बेगूसराय प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस परिसर में बम लगा दिया गया है,किसी भी समय विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा. डाक अधीक्षक ने मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी है.पूरे डाक परिसर को कराया गया खालीधमकी भरा ई-मेल आने के बाद कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क किया गया.धमकी की खबर मिलते ही प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अपने आवश्यक कार्यों के लिए पहुंचे आम लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. सुरक्षाकर्मियों और डाक विभाग के अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बेहद कम समय में पूरे परिसर को सुरक्षित रूप से खाली करा लिया.पैगंबर साहब के खिलाफ टिप्पणी करने पर मिली धमकीसाइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि पोस्ट ऑफिस को ई-मेल में लिखा गया है कि पैगंबर साहब के खिलाफ टिप्पणी की गई है इसलिए इसको उड़ा दिया जाएगा.सुरक्षा के लिहाज से घेराबंदी की गईडाकघर और पासपोर्ट ऑफिसएका एक कार्यालय बंद होने और परिसर खाली कराए जाने से नागरिकों में दहशत है.सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस परिसर की घेराबंदी कर दी गई है. हालांकि, अभी तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
बेगूसराय:जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव में झोपड़ी मेंएक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है. आरोप है किसोए अवस्था में गला घोंटकर बेहरमी से हत्या कर दी गई है. घटना तेघरा थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव की है. मृतक की पहचान काजी रसलपुर गांव निवासी 60 वर्षीय हारो महतो के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार गांव के दामाद सियाराम महतो अपने परिवार के साथ रसलपुर में रहकर वहीं के हारो महतो के जमीन के पास अपनी जमीन खरीद कर घर बना रहे थे. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो रहा था.मृतक के गले में दिखे रस्सी के निशानपरिजनों का आरोप है कि सियाराम महतो जबरन हारो महतो की जमीन पर घर बना रहे थे. इस बात पर लेकर विवाद शुरू फिर मामूली मारपीट हुई थी. इसके बाद देर रात हारो महतो अपने घर के बगल झोपड़ी में सोने चला गया और बुधवार सुबह जब परिजन उसे जगाने गए तो देखा कि हारो महतो मृत पड़ा हुआ था. उसके गले में रस्सी के निशान थे. परिजनों का आरोप है सियाराम महतो अपने बेटे के साथ मिलकर गला घोंट हारो महतो की हत्या की.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहीघटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में तेघरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. जो कि घटनास्थल से साक्ष्य जमा किया गया है. मृतक के बेटे विकास कुमार ने बताया कि सियाराम महतो जबरन उसके जमीन में घर बना रहा था. मना करने पर मारपीट कर धमकी दे रहा था उसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार द्वारा सुरक्षा में कटौती के बाद सुरक्षा वापस लेने को लेकर जोरदार हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू परिवार का इस सरकार पर अव्यावहारिक दबाव है. यहां लोकतंत्र है राजतंत्र नहीं की सारी जिंदगी राजशाही में रहेगें.वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को मंत्री बनाने और खुद राज्यसभा में जाने के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वंशवाद का प्रतीक है. गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि प्रेशर की राजनीति कोई सीखे तो लालू परिवार से सीखे, इस सरकार पर अव्यावहारिक दबाव डाल रहे हैं. एक तो नियम के तहत तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं. उनका सुरक्षा होना चाहिए सुरक्षा है अगर वापस ही कर दिए तो कौन क्या बोलेगा, यह लोकतंत्र है राजतंत्र थोड़े ही हैं कि जब तक जिंदा रहेंगे राजशाही में रहेंगे.ऐसा नहीं होता है लालू यादव को यह समझना चाहिए.इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद राज्यसभा जाने और बेटे को मंत्री बनाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वह अपने ड्राइवर को मुख्यमंत्री बना दे तो कौन रोकेगा. यह कांग्रेस है, कांग्रेस वंशवाद का सबसे जीता जागता नमूना है. इस देश में अगर किसी ने वंशवाद को बढ़ावा दिया है तो नेहरू खानदान ने दिया है और वही परंपरा पर खड़गे हैं.उन्होंने कहा कि वही परंपरा ममता बनर्जी, मुलायम सिंह यादव, लालू परिवार में रहा है. यह वंशवादी परंपरा के सभी लोग हैं,जनता यह सब देख रही है. आज ना तो कल सबको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
बेगूसराय: जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मंगलवार को अपने बेगूसराय भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया.इसके बाद मंत्री ने “सहयोग शिविर” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न पंचायतों—राज पिपरा देवस (बरौनी),पिढौली (तेघड़ा) एवं रामदीरी-4 (मटिहानी) में आयोजित शिविरों में भाग लिया.इस अवसर पर मंत्री ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं,सुझाव एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी जानकारियां साझा की.मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि “सहयोग शिविर” का उद्देश्य सरकार और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सबका सम्मान,जीवन आसान” के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुशासन,जनसेवा और विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं के निष्पादन में संवेदनशीलता,तत्परता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए,ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल और सुगम तरीके से प्राप्त हो सके.शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई.अंकिता की रिपोर्ट--
बेगूसराय : बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां बाराती को रीसीव करने जा रहे बाइक सवार तीन युवक रेलवे के पानी से भरे गड्ढे में वाहन से चकमा खाकर गिर गया जिससे डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई. यह घटना लाखो थाना क्षेत्र में रेलवे गुमटी नंबर-45 अयोध्याबाड़ी के समीप की है.बताया जा रहा है कि रेलवे के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद गुरुवार सुबह दोनों युवकों का शव गढ्ढे से बरामद किया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ खातोपुर चौक परNH-31फोरलेन को करीब दो घंटे तक जाम कर हंगामा किया. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति नगर सूजा गांव के रहने वाले संजीत तांती के25वर्षीय पुत्र बमबम कुमार तांती एवं लूझो तांती के21वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है. हादसे में एक युवक अर्जुन तांती का पुत्र बमबम तांती किसी तरह बच गया है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही राजकुमार भगत के लड़की की रात में शादी थी. बारात को रिसीव करने के लिए तीनों युवक एक बाइक से खातोपुर चौक पर जा रहे थे. इसी दौरान अयोध्याबाड़ी गुमटी पर सामने से आ रहे वाहन की लाइट से बाइक अनियंत्रित हो गया और बाइक रेलवे के पानी भरे गड्ढे में चला गया, जिसमें तीन युवक डूब गए. इसमें अर्जुन तांती का पुत्र बमबम तांती थोड़ी देर के बाद किसी तरह बाहर निकाला. उसने सड़क से गुजर रहे लोगों को सूचना दिया तब सभी के परिजन मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू किया. लेकिन रात में कुछ पता नहीं चला, इसके बाद आज सुबह में बमबम तांती एवं रोशन तांती की लाश पानी भरे गड्ढे से बरामद की गई. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और खातोपुर चौक पर NH-31 फोरलेन को जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन काफी समझाने-बुझाने पर भी लोग कुछ भी समझने को तैयार नहीं हुए. आक्रोशित लोगों का कहना है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र का पानी यहीं जमा होता है. जिसके कारण हादसा होते रहता है. हम लोगों ने इसके लिए कई बार विरोध किया, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है. मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं नगर निगम क्षेत्र का पानी इस तरफ आना बंद किया जाए. करीब दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए और यातायात शुरू कराया जा सका. पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी. इस संबंध में बेगूसराय के अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि दो युवक की मौत हुई है. लोगों ने एन एच जाम किया था, लोगों की मांग पर पानी भरे गड्ढे का घेराबंदी कराने का प्रयास किया जाएगा, नगर निगम का पानी इस गढ्ढे में आता है जिससे हादसा हुआ है. मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा.
बेगूसराय : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बछवाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहानपुर में लोहे की ग्रिल गिरने से दबकर छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है. दरअसल बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय जहानपुर में एक अत्यंत दुःखद घटना घटित हुई है,जहाँ विद्यालय परिसर में रखी लोहे की ग्रिल गिरने से सातवीं कक्षा के छात्र विवान राज (पिता: फूलो यादव) की मृत्यु हो गई.अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार विद्यालय के वर्ग कक्ष के मुख्य द्वार के समीप लोहे की ग्रिल असुरक्षित स्थिति में रखी गई थी. विद्यालय अवधि के दौरान उक्त ग्रिल अचानक छात्र के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और विद्यालय परिसर का घेराव किया गया.घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने मामले की समीक्षा की , जिसमें प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि यह घटना विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लापरवाही का परिणाम है. इसके आलोक में मध्य विद्यालय जहानपुर के प्रधानाध्यापक अमित कुमार को बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, बेगूसराय निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन-यापन भत्ता देय होगा. संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु आरोप पत्र का गठन पृथक से किया जाएगा.जिला प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
बेगूसराय: बड़ी खबर बिहार केबेगूसराय से है जहां बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहानपुर में आठवें वर्ग में बुधवार को अचानक छात्र के शरीर पर ग्रिल गिर गया जिससे दबकर उसकी मौत हो गई. घटना से सनसनी है. लोग आक्रोशित होकर स्कूल में जमकर हंगामा किया है.बताया जा रहा है कि बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहानपुर में अष्टम वर्ग में छात्र जब कक्षा में पहुंचा तो वहां पहले से रखा ग्रिल गिर गया जिसमें दबकर छात्र की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय परिसर में बन रहे भवन का काम करवा रहे कर्मी को बंधक बना लिया और विद्यालय में तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट कर कमरे में भी बंद किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण आक्रोश में आ गए और उपद्रव करने लगे. इसके बाद हालत बिगड़ने लगी तो बछवाड़ा थाना की पुलिस के अलावा मंसूरचक थाना, भगवानपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा रही है. मृत छात्र की पहचान अरवा पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी फूलों यादव के 14 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल हंगामा जारी है और पुलिस प्रशासन भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है.
बेगूसराय : बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहांगंगा नदी के श्री कृष्णा सेतु पर दो ट्रकों की आमने सामने की भीषण टक्कर में दोनों ट्रक के चालकों की मौत हो गई. यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.बताया जा रहा है कि भागलपुर का विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के कारण सभी बड़े वाहनों का परिचालन मुंगेर पुल से किया जा रहा है. सोमवार की रात करीब 2:00 बजे मुंगेर पुल पर दो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. साहेबपुर कमाल की ओर से जा रहे ट्रक पर अनाज लोड था. जबकि मुंगेर की ओर से आ रहे ट्रक पर बालू लोड था. सुकेश जमुई से बालू लेकर सुपौल की ओर जा रहा था. इसी दौरान मुंगेर पुल पर सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. घटना इतना वीभत्स था कि मुंगेर की ओर से बालू लेकर आ रहे सुकेश की लाश ट्रक में करीब 5 फीट तक अंदर घुस गई. साहेबपुर कमाल की ओर से आ रहे ट्रक का चालक बुरी तरह फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों शव को निकाला गया है. मृतक की पहचान मुंगेर के रहने वाले सुकेश कुमार और बेगूसराय निवासी सत्यम कुमार के रुप में हुई है.मुंगेर के रहने वाले ट्रक चालक सुकेश कुमार के चचेरे भाई मुकेश कुमार ने बताया कि सुकेश की अभी शादी भी नहीं हुई है. कल उसने फोन करके कहा था कि जमुई से बालू लेकर सुपौल जा रहा है. आज अहले सुबह सूचना मिली कि रात में मुंगेर पुल पर हुई टक्कर में मौत हो गई. घटनास्थल की स्थिति देखकर लगता है कि सुकेश ने बचने के लिए अपना ट्रक काफी साइड कर लिया था. लेकिन सामने से आ रहे ट्रक ने रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मारी है.साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि मुंगेर पुल पर रात करीब 2 बजे ओवर टेक करने में दो ट्रक का सामने टक्कर हो गया जिसमें दोनों चालक की मौत हो गई. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
बेगूसराय : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक में फायरिंग कर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यह घटना तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-दो हसनपुर में स्थित एक्सिस बैंक की है. शुरुआती जांच में 5 से 6 लाख रुपए लूटे जाने की बात सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष सहित पुलिस टीम मौके पर पंहुच कर पूरे मामले की जांच की कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया गया है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को करीब 11:00 बजे 3 अपाचे बाइक पर सवार 6 बदमाश बैंक के समीप आए और बैंक के अंदर घुसने लगे तो गेट पर मौजूद गार्ड ने रोका. जिस पर बदमाशों ने गार्ड पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया. गार्ड जख्मी होकर गिर गया, इसके बाद सभी बदमाश बैंक के अंदर प्रवेश कर गए और मौके पर मौजूद एक ग्राहक सहित सभी स्टाफ को एक कमरे में बंद कर कैशियर से काउंटर की चाबी मांगा. कैशियर एवं बैंक के स्टाफ ने विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर सभी को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद काउंटर की चाबी ले लिया. इस दौरान बदमाशों ने बैंक के अंदर एक राउंड हवाई फायरिंग भी किया और काउंटर में रखा करीब 5 से 6 लाख रुपये लूट लिया. इसके बाद बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क लेकर हथियार लहराते हुए चले गए. लूट की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार एवं थानाध्यक्ष मौके पर पहुंची. इसके बाद एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे.एसपी ने बताया कि तेघड़ा के एक्सिस बैंक में लूट की बात सामने आई है. मैनेजर से हुई बात में चार लाख के लूट की बात सामने आई है. 5-6 नकाबपोश बैंक के अंदर आए थे और घटना को अंजाम दिया गया है. बदमाश बैंक में लगा सीसीटीवी का डीवीआर लेकर चले गए हैं. बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल जा रहा है. बैंक के अंदर एक राउंड गोली चलने की बात भी सामने आई है. सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल एवं आगे की कार्रवाई चल रही है. फिलहाल दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से बैंक कर्मियों एवं आसपास दहशत का माहौल है.
बेगूसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के अंतिम दिन शनिवार को बेगूसराय दौरे पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद कैंपा कोला फैक्ट्री समेत कई औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.सीएम यहां 109 करोड़ की 189 योजनाओं की आधारशिला और 165 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल बियाडा ग्राउंड में जीविका दीदी द्वारा कई सुंदर और आकर्षक स्टॉल बनाए गए हैं जहां मुख्यमंत्री उनसे इंटरेक्ट करेंगे.मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. बरौनी प्रखंड के असुरारी स्थित बियाडा (BIADA)मैदान में मुख्यमंत्री करीब400विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद लोगों से जनसंवाद करेंगे. मुख्यमंत्री सुबह11.50बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से असुरारी बियाडा कैंपस पहुंचेगे. सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यहां दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं. बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष खुद निगरानी कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद अधिकारी और प्रमुख नेता मुख्यमंत्री का हेलीपैड के नजदीकी स्वागत करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला जीविका दीदी के स्टॉल पर पहुंचेगा. यहां मुख्यमंत्री स्टॉल का भ्रमण करेंगे तो जीविका दीदी से बात भी करेंगे. स्टॉल कैंपस में जीविका के अलावे अन्य प्रमुख विभागों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं ही नहीं करेंगे,बल्कि जमीन पर चल रहे कार्यों का आकलन भी करेंगे. मुख्यमंत्री बियाडा कैंपस में ही बन रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. वे कैंपा कोला प्लांट की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ ही नेचर प्लास्टिक इंडस्ट्रीज इकाई का भ्रमण करेंगे. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का मुख्यमंत्री विशेष रूप से अवलोकन करेंगे. मुख्यमंत्री जिले भर की पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दर्जनों नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे. इसके बाद वे अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे.संजय कुमार की रिपोर्ट--
बेगूसराय: बिहार केबेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग को तुगलकी बताने पर भड़कते हुए कहा ममता खुद तुगलक की तरह काम करती है और औरंगजेब की तरह हिन्दुओं को दबा रही है.ममता बनर्जी शेरनी नहीं गद्दार है.वो महादेव महादेव रक्षा करने की बात कहती है महादेव उसे भष्म करेंगे. गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद तुगलक की तरह काम कर रही है और तुगलक की तरह फरमान ही नहीं देती है बल्कि औरंगजेब की तरह हिंदुओं को दबा रही है और बांग्लादेश मुसलमान के बल पर वह सत्ता में आना चाहती है. लेकिन अब बंगाल के हिन्दू जाग चुके हैं. जो लोग उन्हें शेरनी कहते हैं, वह शेरनी नहीं वह देश की गद्दार हैं जो बांग्लादेशी मुसलमान को सम्मान देती है और बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है. हुमांयू जैसे गद्दार को वह पैदा की है जो बाबरी मस्जिद बन रहा है बाबरी मस्जिद तुगलक की मुगलिया बाबर का प्रतीक बनता है और वह ममता बनर्जी नहीं चाहती तो वहां शिलान्यास नहीं होता. इसलिए ममता बनर्जी आप डबल गेम मत खेले और महादेव महादेव रक्षा करो कहती हैं. महादेव तो आपको भष्म करेंगे जो आप काम कर रहे हैं.
बेगूसराय: बड़ी खबरबेगूसराय से है जहां जिला अदालत ने तिहरे हत्या मामले में एक दोषी को फांसी की सजा सुनाई है.27अक्टूबर2019को दीवाली के दिन आरोपी ने अपने भाई,भाभी और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तिहरे हत्याकांड मामले में गुरुवार कोADJ-3के न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह ने दोषी विकास कुमार को फांसी की सजा सुनाई है. आरोपी को बेऊर जेल से बेगूसराय जेल लाया गया था. इसके बाद गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने इस घटना को हीनियस क्राइम मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है. आरोपी विकास कुमार ने दीपावली की रात27अक्टूबर2019को त्रिपल मर्डर में अपने भाई कुणाल कुमार,भाभी कंचन देवी और भतीजी सोनम कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस दौरान आरोपी विकास कुमार ने अपने भतीजा शिवम कुमार पर भी पिस्टल से फायरिंग की थी लेकिन कारतूस खत्म होने और मिस फायर होने की वजह से शिवम ने भाग कर अपनी जान बचाई थी. इस शिवम के आवेदन पर मामला दर्ज हुआ था और गुरुवार को उसे फांसी की सजा दी गई है. दोषी विकास कुमार इससे पहले नवंबर2012में अपने चाचा अरुण कुमार की घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी,बाद में जून2017में चाचा हत्या मामले में गवाह अपनी चाची मनी देवी की घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर2019में अपने भाई, भाभी एवं भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी,क्योंकि यह लोग अपने चाचा चाची की हत्या मामले में सहानुभूति रखते थे. इन सभी हत्याओं के पीछे जमीन विवाद और संपत्ति हरपने को लेकर अंजाम दिया गया था. तीन घटनाओं में परिवार के पांच लोगों की सीरियल किलर विकास कुमार को फांसी की सजा मिलने से पीड़ित परिवार में खुशी है. विकास कुमार को ट्रिपल मर्डर के4दिन के बाद देवघर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था. विकास कुमार को पहले भी चाचा की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा मिली थी. लेकिन उसने हाईकोर्ट से फर्जी बेल का कागजात लगाकर जेल से बाहर आ गया था और बाहर रहते हुए उसने चाची की हत्या की और फिर त्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया था. सरकारी अधिवक्ता राम प्रकाश यादव ने बताया कि न्यायालय ने इस घटना को हिनियस क्राइम (दुर्लभ घटना) करार दिया है.एपीपी राम प्रकाश यादव ने बताया कि एडीजी-3न्यायालय के न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह ने सत्रवाद संख्या-465/21में दोषी विकास कुमार को फांसी की सजा दी है. इस मामले में हमने छह गवाहों की गवाही कराई और सभी गवाहों ने घटना का समर्थन किया.27अक्टूबर2019को विकास कुमार अपने ही घर में भाई कुणाल सिंह के घर में घुसकर कुणाल सिंह,भाभी एवं भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दिया था‌. कुणाल सिंह का पुत्र शिवम इस घटना को दे रखा था. विकास ने शिवम पर भी दो फायर किया,लेकिन गोली मिस हो जाने के कारण शिवम की जान बच गई. इस घटना से पहले विकास कुमार ने अपने चाचा और चाची की भी हत्या कर दिया था‌.2012में चाचा की हत्या में आजीवन कारावास की सजा हुई थी. इसके बाद2017में चाची की हत्या कर दिया था,जो मामला एडीजे-4के न्यायालय में चल रहा है. विकास ने जो घटना किया ऐसा देखने को नहीं मिलता है. रेयर केस यह घटना हुआ. जिसमें अपने चाचा,चाची,भाई,भाभी और भतीजी की हत्या कर दिया हो. ऐसे लोगों का समाज में रहना कलंक की बात है और इसी को देखते हुए न्यायाधीश ने मौत की सजा सुनाई है.मृतक के पुत्र शिवम कुमार ने बताया कि2019की बात है. मेरे अंकल ने मेरे घर में घुसकर मेरे माता-पिता और बहन की हत्या कर दिए.हमको भी पिस्तौल सटाकर दो बार फायर किया लेकिन फायर नहीं हुआ. हमको गोली नहीं लगा,मेरे मौसा एवं मामू को देखकर वह भाग गया. आज हुआ कि कोर्ट ने फांसी की सजा बोले हैं जज साहब विकास कुमार को.
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी द्वारा ऑब्जर्वर को वापस बुलाने की मांग पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता की आततायी सरकार से लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि ममता ने ब्यूरोक्रेट को पॉलिटिकल लाइज कर दिया है. सबको टीएमसी का वर्कर बना दिया है. इसके साथ ही दुनिया में इस्लाम धर्म बढ़ने पर कहा कि इस पर लोग चिंतन कर रहे हैं. बिहार और बेगूसराय में घुसपैठिए बैठे हैं उन्हें चिह्नित कर निकालना होगा. इसमें देसी मुसलमान को भी सहयोग करना चाहिए.वहीं आम बजट को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि 25 से 26 का बजट बेहतर होगा. यह बजट जय राम रमेश और राहुल के लिए नहीं है, देशवासियों के लिए है. गिरिराज सिंह ने बंगाल में मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव के लिए भेजे गए ऑब्जर्वर को हटाने की मांग की जाने पर कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने ब्यूरोक्रेट को पॉलिटलाइज कर दिया है, सबको टीएमसी का वर्कर बना दिया है. बंगाल का चुनाव बंगाल के अधिकारियों के भरोसे संभव नहीं है. बंगाल की जनता ममता बनर्जी के अत्याचार से तबाह है. खास करके हिन्दू बहुत परेशान हैं. धर्मान्तरण के कारण मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़ने के सर्वे आने पर गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस सर्वे पर लोग गहन चिंतन कर रहे हैं. यह सच है कि दुनिया में इस्लाम धर्म की आबादी तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन मैं परेशान हूं कि बिहार और बेगूसराय में भी मुस्लिम धर्म वालों की आबादी तेजी से बढ़ रही है,यह जांच का विषय है. हमने चुनाव के समय भी कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या को बाहर करना है. समाज से भी निवेदन करूंगा कि जो 1970-80 के बीच में आया आप बताएं. यह मुसलमान कहां बस रहे हैं,इनकी जड़ें इतनी गहरी हो गई है कि मुस्लिम समाज यह बताते नहीं हैं. इसलिए बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या को निकालने में समाज मदद करे. जो देसी मुसलमान हैं उनसे निवेदन करता हूं कि अररिया और पूर्णिया देसी वर्सेज विदेशी मुसलमान से परेशान हैं. यह परेशानी कल आपको भी होगी,इसलिए आप लोग बताएं,उसे चिह्नित करने में मदद करें. आगामी आम बजट को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश का सौभाग्य है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में नौवीं बार बजट पेश करेंगी. यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है. लोग उम्मीद नहीं करते थे पिछली बजट में कि 12 लाख रुपए तक का इनकम टैक्स माफ होगा. ऐसी ऐसी चीजों को नरेंद्र मोदी सरकार में घोषणा हो रही है. अगला बजट भी जनहित में बेहतरीन होगा,25 से बेहतरीन 26 होगा. जयराम रमेश को कुछ समझ में नहीं आता है.देश को समझ में आ रहा है. देश को नरेंद्र मोदी पर भरोसा है. राहुल गांधी और जय राम रमेश के लिए यह बजट नहीं है,यह बजट देश के लिए है.
बेगूसराय: बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां पूर्व मुखिया की हत्या के गवाह की जेल में बंद बदमाशों ने कोर्ट कैंपस के पास हत्या कराने की साजिश रची थी,लेकिन पुलिस ने इस साजिश को नाकाम करते हुए घटना से पहले ही 5 बदमाशों को तीन हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जेल में बंद सूरज कुमार और विमलेश कुमार ने मुन्ना सिंह हत्या मामले में गवाह की हत्या करवाने की पूरी प्लानिंग की थी. लेकिन पुलिस को इस प्लानिंग की जानकारी टेक्निकल सर्विलांस की मदद से लग गई. इसके बाद एसपी मनीष के निर्देश पर पूरे मामले में पुलिस टीम ने 5 बदमाशों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल एवंकारतूस बरामद किया गया है.दरअसल जेल में बंद मास्टरमाइंड विमलेश और सूरज ने प्लानिंग रची थी कि मुन्ना सिंह हत्या के गवाह जब कोर्ट कैंपस के आसपास आएंगे तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी और इसकी पूरी तैयारी भी कर ली गई थी. लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई. इसके बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को हथियार के साथ दबोच लिया है. फिलहाल पुलिस जेल में बंद सूरज और विमलेश को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. डीएसपी ने कहा कि टेक्निकल सर्विलांस से यह जानकारी मिली थी कि जेल में बंद कुख्यात बदमाश सूरज और विमलेश ने मुन्ना सिंह हत्या के गवाह की हत्या कराएगा, इसको लेकर सुपारी भी दी गई है. इसके बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए 5 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बदमाश नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट कैंपस के पास गवाह की हत्या करने की प्लानिंग रची गई थी. लेकिन हत्या से पहले ही पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी कर एक बड़ी घटना को होने से पहले ही रोक दी है.
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में झाड़ फूंक करने वाले एक साधु द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी साधु और पीड़ित महिला का मेडिकल जांच बेगूसराय सदर अस्पताल में करा रही है. जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के महापारा गांव के रहने वाला साधु अरविंद लाल‌देव नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले 10 दिनों से रहकर झाड़ फूंक करने का काम करता था. साधु पर आरोप है कि 26 जनवरी की अहले सुबह 3 बजे उसने एक शादीशुदा 25 वर्षीय महिला के घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित 25 वर्षीय महिला का पति बाहर रहता है और महिला अपनी एक बच्ची के साथ झोपड़ीनुमा घर में अकेले सोई हुई थी. तभी साधु ने झोपड़ी घर में दाखिल होकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना गांव वालों के द्वारा 26 जनवरी की देर शाम नीमा चांदपुरा थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को पीड़िता और आरोपी साधु को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों का जांच कराया जा रहा है.इस संबंध में हेड क्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि झाड़ फूंक करने वाले तथा कथित साधु के भेष में अरविंद लालदेव ने महिला के घर में घुसकर रेप की घटना को अंजाम दिया है. दोनों का मेडिकल जांच कराई जा रही है. घटना स्थल पर एफएसएल की जांच कराई गई है और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
बेगूसराय:जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में नाव पलटने से दो युवक की डूबने से मौत हो गई है. काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद किया गया है. जबकि, दूसरी की तलाश अभी भी जारी है. यह घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी के रामघाट की है.बूढ़ी गंडक नदी में पलटा नावमृतकों की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 निवासी आदित्य कुमार और फफौत गांव के कृष्ण कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि तारा बरियारपुर गांव के एक स्कूल में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए स्कूल के सभी छात्र छात्राएं बूढ़ी गंडक नदी के बांध किनारे रामघाट में गए हुए थे. जहां पांच से छह की संख्या में युवकों ने नाव पर मूर्ति चढ़ाकर उसे नदी की बीच धारा में ले गये. नाव से प्रतिमा को पानी में पलटने के दौरान नाव भी पलट गया जिसके बाद सभी युवक नदी में डूबने लगे. हालांकि, कुछ युवक तैरकर जान बचा ली. लेकिन, कृष्ण कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसके चिल्लाने पर दूसरा युवक आदित्य कुमार उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाया. इस हादसे में दोनों ही युवक की डूबने से जान चली गई.घटनास्थल पर पहुंची पुलिस औरगोताखोरोंनाव पलट जाने की सूचना मिलते ही खोदावंनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. इस नाव हादसा की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी और नदी में डूबे युवकों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली गई. खोजबीन के दौरान कृष्ण कुमार का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन, आदित्य कुमार की तलाश आज दूसरे दिन भी जारी है.
बेगूसराय : बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां मकर संक्रांति के दिन बुधवार को दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर होने से एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना मंझौल थाना क्षेत्र के गढ़खौली गांव के समीप की है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजदेव पासवान की तबीयत खराब थी. इसके इलाज के लिए पुत्र सुदीप कुमार बाइक से पिता के साथ बेगूसराय डॉक्टर के पास आ रहा था. इसी दौरान मंझौल गढ़पुरा पथ के गढ़खौली गांव के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार बाइक उसे ठोकर मारते हुए भाग गया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पिता-पुत्र को उठाया.तब लोगों ने देखा कि सुदीप की मौत हो चुकी थी. इसके बाद लोगों ने डायल-112पर सूचना दिया. पुलिस राजदेव पासवान की स्थिति खराब रहने के कारण अपनी गाड़ी से ही उसे लेकर मंझौल अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने राजदेव पासवान को भी मृत घोषित कर दिया. पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया. एक साथ पिता पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी मंझौल थाना पहुंचे. मझौल थाना पर आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया जिसे पुलिस वालों ने समझा बुझाकर शांत कराया. हालांकि आक्रोशित परिजन और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी की गई. फिलहाल पुलिस पिता-पुत्र की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन कर रही है. मृतक सुदीप प्राइवेट स्कूल के शिक्षक थे. मृतक पिता-पुत्र की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मुरहा गांव निवासी25वर्षीय सुदीप कुमार और65वर्षीय पिता राजदेव पासवान के रुप में की गई.‌परिजनों ने बताया कि राजदेव पासवान बीमार थे और उनका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. आज दोनों पिता पुत्र इलाज के लिए बेगूसराय आ रहे थे जहां रास्ते में सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई.