Hindi News / निगरानी विभाग की टीम ने नवादा के मैसकौर प्रखंड के आवास सहायक बीरू...

BIG NEWS : निगरानी विभाग की टीम ने नवादा के मैसकौर प्रखंड के आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
big news big news

नवादा : बड़ी खबर बिहार के नवादा से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैसकौर प्रखंड के आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) पटना के धावादल की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा. रिश्वत लेने की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ हो रही है. निगरानी टीम आरोपी को पटना लेकर रवाना हो रही है.