चिराग पासवान बोले— बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़े नेता और अफसर के बच्चे, तभी होगा सुधार
PATNA- लोजपा रामविलास के नेता और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने आज बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार से मांग की है। ताजा अपडेट के अनुसार चिराग ने बोला कि जब तक विधायक—मंत्री और आईएएस—आईपीएस के बच्चे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ेंगे तब तक बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारा नहीं जा सकता है। चिराग ने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बिहार में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। आखिर कुछ तो कमी है कि हमारे बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर जाना होता है। हर राज्य में पढ़ने वाला और पढ़ाने वाला दोनों बिहारी है। अगर इस तरह की अच्छी सुविधा कोटा—दिल्ली में हो सकती है तो बिहार में क्यों नहीं हो सकता। इस प्रोग्राम में बोचहा विधायक अमर पासवान, MLC व बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, GITAM यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर उदय कुमार मौजूद थे। मौके पर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर सभी कोर्स, एडमिशन और कैम्पस सलेक्शन को लेकर उनकी पॉलिसी के बारे में डिटेल से बताया।
