PATNA-अभी अभी पड़ोसी देश श्रीलंका से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन के बाहर जमकर उत्पात मचाया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे को जान बचाकर भागना पड़ा।

ताजा अपडेट के अनुसार एक शीर्ष रक्षा सूत्र ने एएफपी को बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास पर हमला हुआ है। उग्र प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए शनिवार को कोलंबो में उनको राष्ट्रपति भवन से भागना पड़ा। प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। गुस्साई भीड़ को रोकने के लिए सैनिकों ने हवा में गोलियां भी चलाईं है।

अभी-अभी: श्रीलंका में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेरा, जान बचाकर भागे राजपक्षे

एक निजी टीवी ने भीड़ को राष्ट्रपति भवन पर हमला करते हुए दिखाया है। बताते चले कि विगत कई महिनों से श्रीलंका में आर्थिक मंदी के खिलाफ आंदोलन तेज है। लोगों को भोजन—पानी भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।