सूर्य कुमार यादव रैकिंग में 44 स्थान उछले...पहली बार टॉप-10 में, 5 वें स्थान पर पहुंचे
पटना। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भले ही टीम इंडिया हार गयी हो लेकिन खिलाडियों ने अपने हौसले नहीं हारे। यही कारण है कि फटाफट क्रिकेट के दोनों ही फॉर्मेट पर टीम इंडिया उछाल पर उछाल मार रही है। ICC वनडे RANKING में पहले जसप्रीत बुमराह नं-1 बॉलर बने तो तीसरे टी-20 मैच में शानदार शतक जडने वाले सूर्य कुमार यादव ने भी जबरदस्त छलांग मारी है। ICC T-20 RANKING में सूर्य कुमार 44 स्थान उपर की जंप मारी है और सीधे टॉप 10 में पहुंच गए हैं। अपनी शानदार पारी की बदौलत सूर्य कुमार यादव ICC T-20 RANKING में 732 अंकों के साथ 5 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस रैकिंग में पाकिस्तान के बाबरे आजम पहले स्थान पर है। हैरानी की बात यह भी है कि इस रैकिंग में सूर्य कुमार यादव के अलावा कोई भी दूसरा भारतीय नहीं है। इसकी वजह यह है कि पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के स्टार खिलाडियों के सितारे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं।
