पटना। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज शाम एजबेस्टन में खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। रोज बाउल ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर 50 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में हार्दिक पंड्या ने बैट और बॉल के साथ हरफनमौला प्रदर्शन किया था। आज एजबेस्टन में दूसरा मैच होना है। इस मैच को जीतकर भारत सीरीज में 2-0 से जीत अजेय बढत लेना चाहेगी। मैच शाम से सात बजे शुरु होगा।
पहले मैच में भारतीय टीम ने काफी बढिया खेल दिखाया था। लेकिन उस मैच में टीम में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा नहीं थे। लेकिन दूसरे मैच के लिए ये तीनों बिगस्टार खिलाडी टीम के साथ जुड गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के अंतिम-11 खिलाडियों को चुनने में भारी मशक्कत करनी पडेगी। अगर विराट कोहली खेलते हैं जो लगभग तय है तो वे 3 नंबर पर खेलने आएंगे। ऐसे में दीपक हुड्डा को बेंच पर बैठना होगा। वहीं जसप्रीत बुमराह का भी खेलना तय है। ऐसे में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। रविन्द्र जडेजा भी टीम में होंगे जो अक्षर पटेल की जगह लेंगे। लेकिन सबसे अधिक मशक्कत विकेटकीपर को रुप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के रुप में होगी। क्योंकि ऋषभ पंत इस समय फॉर्म में है। वहीं फिनिशर के रुप में दिनेश कार्तिक टीम के लिए बेहद फायदेमंद होंगे। ऐसे सलेक्टर्स के माथे पर थोडा बल पडना लाजिमी है।
वहीं पहले मैच में इंग्लैंड के बैट्समैन कुछ खास नहीं कर सके थे। लेकिन दूसरे मैच में वे पूरे जोश के साथ उतरेंगे। जेसन रॉय, जोस बटलर, मोइन खान, लिविंगस्टोन जैसे मैच जिताने वाले खिलाडी है। इंग्लैंड पूरी कोशिश करेगा कि वह इस मैच को जीतकर सीरीज में बना रहे।
संभावित तौर पर दोनों टीमें
England Possible XI:Jason Roy, Jos Buttler (c&wk), Dawid Malan, Liam Livingstone, Moeen Ali, Harry Brook, Sam Curran, Chris Jordan, Matt Parkinson, Reece Topley, Richard Gleeson/Tymal Mills
India Possible XI:Rohit Sharma (c), Ishan Kishan, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Rishabh Pant/ Dinesh Karthik (wk), Ravindra Jadeja, Bhuvneshwar Kumar, Jasprit Bumrah, Harshal Patel, Yuzvendra Chahal
