PATNA-अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन हो गया है। जानकारी अनुसार साधना यादव कई दिनों से बीमार थी। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी।

कौन है साधना गुप्ता

आपको यूपी का विधान सभा चुनाव 2021 याद है। मीडिया में एक खबर चली कि मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई। अपर्णा यादव के पति प्रतिक यादव साधना गुप्ता के बेटे हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो साधान गुप्ता की पहली शादी से प्रतीक यादव का जन्म हुआ है। बाद में पहली पत्नी के निधन के बाद मुलायाम सिंह ने साधना गुप्ता से विवाह किया था।

साल 2003 में अखिलेश की मां औऱ मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद ही मुलायम सिंह ने सार्वजनिक तौर पर साधना को अपनी पत्नी का दर्जा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साधना गुप्ता के कारण अखिलेश यादव अपने पिता से काफी नाराज भी हुए थे।