पटनाः बिहार में शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहारSTET-2026और विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब11नवंबर को आयोजित होने वालीSTET-2026की परीक्षा22नवंबर2026को होगी। वहीं,विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा भी22नवंबर की जगह अब23नवंबर2026से शुरू होगी। परीक्षा की तारीखों में बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी गई है।
11नवंबर की जगह22नवंबर को होगीSTETपरीक्षा
बिहार में11नवंबर2026को प्रस्तावित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET-2026)अब22नवंबर2026को आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के सरकारी अवकाश को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस बदलाव सेSTETपरीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी योजनाओं में संशोधन करना होगा।
12नवंबर से डाउनलोड होगा संशोधित एडमिट कार्ड
STET-2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, 12नवंबर2026से अभ्यर्थी अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नया एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तिथि एवं अन्य जरूरी निर्देशों की जांच कर लें।
पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा भी टली
STETके साथ-साथ विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा22नवंबर2026से शुरू होने वाली थी,लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ाकर23नवंबर2026से आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी करनी होगी।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
परीक्षा की तारीखों में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना और संशोधित एडमिट कार्ड को ध्यान से देखें। परीक्षा केंद्र और समय से संबंधित जानकारी के लिए पुराने एडमिट कार्ड पर निर्भर न रहें।
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट

