BIHAR NEWS : रक्षाबंधन पर गिद्धौर थाने में दिखा अनोखा नजारा, बच्चों ने पुलिस को बनाया भाई
Edited By:
|
Updated :27 Aug, 2026, 04:44 PM(IST)
जमुई: जिले के गिद्धौर थाना में इस बार रक्षाबंधन का पर्व अलग अंदाज में मनाया गया. भाई-बहन के प्रेम के इस पवित्र पर्व पर स्कूली बच्चों ने पुलिस को अपना भाई बनाकर राखी बांधी.
स्कूली बच्चियों ने गुरुवार को गिद्धौर थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर प्यार से राखी बांधी और मुंह मीठा कराया. पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को स्नेह दिया और रक्षा का वचन दिया.
इस मौके पर गिद्धौर थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी खत्म होती है और मित्रवत संबंध कायम होता है. पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर है.
थाना में राखी बंधवाने के इस अनोखे दृश्य को देखकर सभी ने सराहना की.
जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट--





