पटना:बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई है. मंडी में बनी कई दुकानें जलकर खाक हो गई. अगलगी से काफी अफरा-तफरी मची है. अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगी है.
बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में100से अधिक दुकानों में आग लगी है. दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. दमकल की टीमआग बुझाने में जुटी है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट
-
