भागलपुर: बड़ी खबर भागलपुर से है जहां नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में अपराधियों ने किराना दुकानदार और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि रंजन मंडल अपने घर में छोटी-सी किराना दुकान चलाते थे. गुरुवार सुबह करीब चार बजे अपराधियों ने पहले रंजन मंडल को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरण देवी चिल्लाने लगी, जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
