युवा चेतना ने गरीबों में बांटा च्ववनप्राश : रोहित कुमार सिंह बोले- सेवा हमारा लक्ष्य, कश्मीर से कन्याकुमारी तक सेवा में समर्पित

Edited By:  |
yuwa chetna ne gareebo me banta chwavanprash yuwa chetna ne gareebo me banta chwavanprash

DESK : खबर है बक्सर से जहां सिमरी ब्लाक स्थित गंगौली,नियाज़ीपुर,बकुलहाँ पट्टी,सिमरी,दुल्लहपुर सहित आधा दर्जन गाँवों में युवा चेतना के द्वारा चवनप्राश का वितरण किया गया। इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारा उद्देश्य गरीब और निर्बल लोगों को सशक्त करना है।


रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक मजबूर लोगों की सेवा में समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा की बिहार का सर्वनाश लालू परिवार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण हो गया है। सिंह ने कहा की पिछड़ा और ग़रीब के कल्याण की बात करने वाले दंभी समाजवादीयों ने इनके विकास हेतु कुछ नहीं किया। सिंह ने उपमुख्यमंत्री द्वारा पुरखों के विरासत को दूसरों को लूटने नहीं देने वाले बयान पर हमला करते हुए कहा की स्व. कर्पूरी ठाकुर ने परिवारवाद का विरोध किया था और तेजस्वी यादव उसी की उपज हैं।

सिंह ने कहा की बिहार की मेधा को समाप्त होते नहीं देख सकते हैं। सिंह ने कहा की देश का अगर कोई सच्चा सेवक है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। सिंह ने कहा की बिहार को बचाने हेतु सबको आगे आना होगा। सिंह ने कहा की हम राजकुमार की सल्तनत के खिलाफ लड़ते रहेंगे पर ग़ुलामी नहीं करेंगे। सिंह ने कहा की ग़ुलामी करना है सिर्फ जनता का। सिंह ने कहा की जंगलराज के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए योद्धाओं की आत्मा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी गोद में बैठा देख कराह रही होगी। सिंह ने कहा की हम बिहार में स्थापित हो गये गुंडाराज के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। सिंह ने कहा की 2005 में हमने जंगलराज से मुक्ति दिलाई था अब हम लड़कर गुंडाराज से मुक्ति दिलाएँगे। सिंह ने कहा की युवा चेतना का उद्देश्य है गरीब को समाज के मुख्यधारा से जोड़ना।


Copy