NEW DELHI ; आज विश्व जनसंख्या दिवस है। भारत सहित विश्व भर में आज जनसंख्या नियंत्रण करने को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या रूपी दानव भारत को विश्वगुरू बनने से रोक रहा है। एक तरह से कहा जाए तो विकास की राह में सबसे बड़ा बाधक है। अगर हमें इसपर नियंत्रण पाना है तो देश भर में सभी समुदाय के लोगों के लिए कड़े कानून बनाने होंगे।
एक ही वर्ग की आबादी बढ़ने से अराजकता होगी, जनसंख्या का असंतुलन नहीं होना चाहिए: योगी
इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण बनाए रखना अति आवश्यक है। अगर एक वर्ग का आबादी तेजी से बढ़ता जाए तो समाज में अराजकता फैल जाएगी। होगी। जनसंख्या का असंतुलन नहीं होना चाहिए। सीएम योगी(CM Yogi) ने कहा कि जिन देशों की जनसंख्या ज्यादा होती है वहां जनसांख्यकीय असंतुलन चिंता का विषय बनता है।
नागालैंड के मंत्री ने दिया जनसंख्या वृद्धि का 'अनोखा समाधान', बोले- मेरी तरह सिंगल रहो
सोशल मीडिया पर छोटी आंखो वाली बयान को लेकर वायरल नागालैंड के मंत्री और भाजपा नेता तेमजेन इमना अलोंग ने कहा कि आइए हम जनसंख्या वृद्धि के मुद्दों को लेकर समझदार हों और बच्चे पैदा करने पर समझदारी भरा विकल्प चुनें। या मेरी तरह सिंगल रहें तेमजेन इमना अलोंग नागालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री हैं।

