1500 वर्ष पुराने यछीजी बौद्ध मंदिर से आया प्रतिनिधिमंडल,भगवान बुद्ध के शांति,करुणा और अहिंसा के संदेश को जापान में करेगा प्रचारित
बोधगया:विश्व शांति की कामना लेकर जापान के1500 वर्ष पुराने यछीजी बौद्ध मंदिर से50 प्रतिनिधियों का दल बिहार के बोधगया पहुंचा है। पूर्णिमा के पावन अवसर पर यह प्रतिनिधिमंडल सोमवार को महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना करेगा और विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेगा।
बुद्ध के संदेश को जापान तक पहुंचाने का संकल्प
भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया पहुंचे जापानी प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को जापान के लोगों तक पहुंचाना है। बोधि वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना और प्रार्थना के बाद प्रतिनिधिमंडल जापान लौटेगा। वहां सदस्यों द्वारा बोधगया की ऐतिहासिक,धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
भारत-जापान के आध्यात्मिक संबंधों को मिलेगी मजबूती
जापान से आए इस प्रतिनिधिमंडल का बोधगया पहुंचना भारत और जापान के बीच बौद्ध धर्म से जुड़े सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के माध्यम से विश्व में शांति,सद्भाव और मानवता का संदेश फैलाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
बोधगया में होने वाली इस विशेष पूजा-अर्चना के जरिए प्रतिनिधिमंडल विश्व में शांति और आपसी सद्भाव की कामना करेगा।
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट

