प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी को बताया अस्वीकार्य,बयान को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूज्य पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टिप्पणी को अमर्यादित और अस्वीकार्य बताते हुए कांग्रेस से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं,लेकिन किसी के परिवार को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने इस बयान को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और पार्टी से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को सार्वजनिक मंचों पर भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से मामले में जिम्मेदारी लेते हुए देश से माफी मांगने की मांग की।

खरगे की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के बीच मुख्यमंत्री के इस बयान से सियासी हलकों में चर्चा बढ़ गई है।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट