अजब प्रेम की गजब कहानी : शादी में वीडियोग्राफर ने कर दिया बड़ा कांड, दूल्हे की बहन को लेकर हुआ फरार, मामला जान हर कोई हैरान

Edited By:  |
Reported By:
 Videographer absconds with groom's sister in Muzaffarpur  Videographer absconds with groom's sister in Muzaffarpur

MUZAFFARPUR :शादी का सीजन चल रहा है। इस बीच शादी-विवाह रीति-रिवाज के मुताबिक संपन्न हो रहा है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए वीडियोग्राफी जरुर कराता है लेकिन मुजफ्फरपुर में एक वीडियोग्राफर ने बड़ा कांड कर दिया।

वीडियोग्राफर ने कर दिया बड़ा कांड

जी हां, मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह के दौरान वीडियोग्राफर ने कुछ ऐसा बड़ा कांड किया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। वीडियोग्राफर ने ऐसा सीन अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया, जिससे दूल्हे की बहन दीवानी हो गई। भाई की शादी खत्म होते ही वीडियोग्राफर संग भाग निकली। अब मामला थाने तक पहुंच गया है। लड़की के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली जानकारी

पूरा मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके की है। उन्होंने दिए गए आवेदन में कहा है कि 4 मार्च को उनकी पुत्री घर से बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पर भी उसके संबंध में जानकारी नहीं मिली। बाद में उनके दामाद ने फोन कर बताया कि उसी के गांव का एक लड़का, जो शादी में वीडियोग्राफी करने आया था, लड़की को साथ लेकर फरार है।

सूचना पर वे लड़के के घर गये और उसके पिता से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया जबकि आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि लड़का उस लड़की को लेकर यहां आया था और बाद में यहां से चला गया। वह बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और पुत्री की बरामदगी की गुहार पीड़ित परिजनों ने लगायी हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Copy