जांच में जुटी पुलिस : केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर का अपने ही घर मे फंदे से लटका मिला शव..

Edited By:  |
union minister kaushal kishors nephews body found hanging. union minister kaushal kishors nephews body found hanging.

लखनऊ-बड़ी दुखद खबर सियासी जगत से है...केन्द्रीय राज्य मंत्री सह सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने आत्महत्या कर ली है..उनका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला है.इस सूचना के बाद परिवार समेत आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई.वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर छानबीन में जुट गई है.

मिली जानकारी के बीजेपी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर नंद किशोर का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वे दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे।मौके पर पहुंचे दुबग्गा इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका मिला था जिसके बाद उनके भाई ने आनन-फानन में फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं।

बताते चले कि 47 बर्षीय नंद किशोर नंद किशोर ने दो शादियां की थी .एक पत्नी मुस्लिम और दूसरी हिन्दू है। दोनों पत्नियों से बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल तथा दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श, बेटी अंशिका और शिखा हैं..मृतक के बेटे विशाल ने बताया कि पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे,पर उनलोगों को ये कहीं से भी आशँका नहीं थे कि वे इस तरह का आत्मघाती कदम उठायेंगे.इस मौत के बाद परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है.


Copy