रांची में बदले हुए मौसम का सीधा असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमानों का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया। देश के अलग-अलग शहरों से रांची आने वाली पांच प्रमुख फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से पहुंचीं, जबकि दिल्ली से रांची आने वाली एक उड़ान को पूरी तरह रद्द करना पड़ा।मौसम की मार सबसे ज्यादा दिल्ली-रांची रूट पर पड़ी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची फ्लाइट, जिसे दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर रांची लैंड करना था, खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।इसके अलावा, सुबह से शाम तक पांच अन्य विमान भी देरी से रांची पहुंचे:

  • सुबह की उड़ानों में: इंडिगो की पुणे-रांची फ्लाइट 7:30 बजे की जगह 7:46 पर पहुंची।

  • वहीं,एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह वाली दिल्ली-रांची फ्लाइट 9:20 की जगह 9:47 पर,और बेंगलुरु-रांची फ्लाइट 9:30 की जगह 9:58 पर लैंड हुई।

  • दोपहर बाद की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही: इंडिगो की मुंबई-रांची फ्लाइट दोपहर 1:30 बजे के बजाय 1:53 पर पहुंची।

  • जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-रांची फ्लाइट सबसे ज्यादा 48 मिनट की देरी से, यानी दोपहर 3:30 बजे की जगह शाम 4:18 पर रांची पहुंची।फ्लाइट्स में हुई इस देरी और रद्दीकरण की वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें खासी नाराजगी और परेशानी देखी गई।

    उधर, एयरलाइंस अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम और विजिबिलिटी की समस्या के कारण विमानों के संचालन पर यह असर पड़ा है