DELHI:-बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ केस खत्म हो सकता है.इसका संकेत सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दी है.सुप्रीम कोर्ट ने तेजस्वी यादव को बेहतर हलफनामा दायर करने को कहा है जिसके बाद उनके खिलाफ चल रहे केस को खत्म किया जा सकता है.इस मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद फिर होगी.
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने ये संकेत गुजरातियों के खिलाफ दिये गये बयान के संदर्भ में दायर मानहान केस को लेकर है.तेजस्वी के बयान पर गुजरातियों के अपमान का केस गुजरात के कोर्ट में चल रहा है.इस केस की सुनवाई गुजरात से बाहर करने और इस खत्म करने को लेकर तेजस्वी यादव की ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि वे अपने बयान को लेकर हलफनामा दायर करें.तेजस्वी द्वारा दायर हलफनामा पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे बेहतर हलफनामा दायर करें जिसमें ये स्पष्ट लिखा हो कि उऩ्हें अपने बयान पर खेद है.
बताते चलें कि इसी तरह के मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2 साल की सजा हो गयी थी जिसकी वजह से उनकी सांसदी चली गयी थी.बाद मे सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी,तब जाकर राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल हुई थी.

