सिवान में पत्थरों की बारिश : दो पक्षों में जमकर बवाल, मंजर देख सभी रह गए दंग

Edited By:  |
Reported By:
siwan me patthron ki barish siwan me patthron ki barish

सिवान : खबर है सिवान से जहां दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश को लेकर जमकर पथराव का मामला सामने आ रहा है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आपसी रंजिश के बाद दो पक्ष आपस में पथराव करते नजर आ रहे है। दोनों पक्ष अपने मकान के छत पर खड़े होकर एक दूसरे पर दूसरे पक्ष के लोगों पर लगातार पथराव कर रहे है।

मामला सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावना का बताया जा रहा है। जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ पथराव और अवैध हथियार से फायरिंग करने की शिकायत दर्ज कराई है। बादशाह सिंह का 40 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि 1 नवम्बर को सावना निवासी ललन सिंह का पुत्र पवन सिंह समेत कई लोगों के द्वारा उनके परिवार के लोगों से मारपीट की गई थी। जिसके बाद उनकी भाभी किशोरी देवी ने उनके खिलाफ थाने में आवेदन दिया था। इसके बाद उसकी शिकायत को वापस लेने के लिए उनके पड़ोसियों के द्वारा लगातार दबाव बनाए जा रही थी। जब हम लोग शिकायत वापस नहीं दिए तो 2 नवंबर की संध्या पवन सिंह, बिट्टू सिंह, पंकज सिंह, पिंटू सिंह,रविंद्र सिंह इत्यादि लोगों ने गाली गलौज करते हुए अपने अपने छत से उन्हें मारने के लिए पत्थर फेंकने लगे।

उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में मेरे घर के कई सदस्य जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अवैध पिस्टल से जान से मारने के लिए 5-6 राउंड फायरिंग भी की। इस घटना मैं मेरे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उक्त सभी लोगों ने उनके घर में जबरन घुसकर गहने कपड़ा एवं नगद रुपए समेत कई सामान निकाल लिए है। वह इस मामले में घर में घुसकर चोरी और गहने और कपड़ा निकालने के मामले में आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

वहीँ घटना के संबंध में बड़हरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है। पुलिस जांच कर रही है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा दिलाई जाएगी।


Copy