पटना: बिहार में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में मतदान का अंतिम प्रतिशत जारी हो गया है. जारी आंकड़ों के मुताबिक,शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 82.85 प्रतिशत,जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 53.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान के आंकड़ों में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में अधिक नजर आया.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो सारण में सबसे अधिक 89.05 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं,दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 85.87 प्रतिशत,तिरहुत में 82.99 प्रतिशत और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 74.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

वहीं,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना सबसे आगे रहा. यहां 57.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. दरभंगा और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 54.73-54.73 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 48.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

कुल मिलाकर,मतदान के अंतिम आंकड़ों में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई,जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का कुल प्रतिशत 53.42 रहा. अब चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हैं,जिससे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-