देवघर: देवघर में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की छापेमारी में1किलो80ग्राम गांजा और10.77ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, सिंघवा टोला और आसपास के इलाकों में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित कर राहुल कुमार महथा और राजीव कुमार सोनी को पकड़ा गया।

दोनों आरोपी देवघर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि राजीव कुमार सोनी के खिलाफ वर्ष2017में दर्ज एक पुराने मामले का भी उल्लेख है।

मामले में नगर थाना कांड संख्या452/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट