रामगढ़:खबर हैरामगढ़ की जहां भदानीनगर ओपी क्षेत्र के भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला है.

बताया जा रहा है कि भुरकुंडा भदानीनगर रेलवे स्टेशन के पटरी पर कई घंटे से एक व्यक्ति का शव का पड़ा हुआ है. रेलवे पुलिस की लापरवाही की वजह से कई घंटे तक पड़े शव को नहीं उठाया जा सका. क्षत विक्षत अवस्था में पड़े शव की पहचान नहीं हो पाई है. लोग अलग अलग तरीके से कयाश लगा रहे हैं कि ट्रेन से कटकर मौत हुई है या किसी ने शव को पटरी पर फेंक दिया. अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.