सत्येंद्र तिवारी पर मानहानि का केस दर्ज : मिथलेश ठाकुर के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बढ़ी मुश्किलें

Edited By:  |
satendra tiwari par maanhani ka mamla darj satendra tiwari par maanhani ka mamla darj

गढ़वा:झारखंड सरकार केपूर्व मंत्री सह जेएमएम के महासचिव मिथलेश ठाकुर ने बीजेपी विधायक सत्येंद्र तिवारी पर सिविल कोर्ट में मानहानि का दावा ठोका. मंगलवार को उन्होंने कोर्ट में आवेदन भी दिया है. सतेंद्रनाथ तिवारी द्वारा उनके पिता पर दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के पिता फॉरेस्ट में काम करते थे. गढ़वा में भी काम कर चुके हैं. जब1947में देश आजाद हुआ था तब उनकी उम्र क्या21वर्ष थी, यदि थी तो वे कागजात दिखाए और कब उन्होंने स्वतंत्रता में अपनी भागीदारी दी है. दरअसल, सत्येंद्र तिवारी ने मिथलेश ठाकुर के पिता पर झूठा स्वतंत्रता सेनानी होने का आरोप लगाया है.

बीजेपी विधायक ने कहा कि मैं उनके पिता का कोई अपमान नहीं किया हूं बल्कि, वे अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा की यदि माननीय न्यायलय द्वारा उन्हें बुलाया जाएगा तो वे जरूर उपस्थित होंगे.