बगहा :बिहार केबगहा में चंपारण तटबंध टूटने के बाद सियासत तेज हो गई है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को बगहा और वाल्मीकिनगर के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने खैरटवा में टूटे चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच की मांग की.

सांसद पप्पू यादव पहुंचे बगहा, खैरटवा में टूटे चंपारण तटबंध का किया निरीक्षण

बता दें कि गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बगहा के खैरटवा में टूटे चंपारण तटबंध का पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि तटबंध अभियंताओं और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण कमजोर हुआ और टूट गया.

सांसद ने सरकार से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने बगहा और वाल्मीकिनगर क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की है.उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए.