फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है… और सबसे ज्यादा परेशानी होती है टिकट काउंटर पर..काउंटर के सामने लंबी कतार… हाथ में सामान… और ट्रेन छूटने का डर…ऐसे में कई बार यात्रियों को टिकट लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है…इसी परेशानी को कम करने के लिए रांची रेल मंडल की ओर से इस फेस्टिव सीजन में नई व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की गई है…पहली बार रांची में M-UTS यानी मोबाइल अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम की पोर्टेबल मशीन के जरिए यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी

रांची स्टेशन पर तीन और हटिया स्टेशन पर एक M-UTS मशीन के जरिए यह सुविधा देने की तैयारी है…खास बात ये होगी कि रेलवे कर्मचारी पोर्टेबल मशीन लेकर प्लेटफॉर्म के प्रवेश क्षेत्र के आसपास मौजूद रहेंगे और यात्री काउंटर की लंबी कतार में लगे बिना वहीं से अपना टिकट बनवा सकेंगे…यानी जिस भीड़ की वजह से यात्रियों को घंटों काउंटर पर खड़ा रहना पड़ता है, उसे कम करने की कोशिश की जा रही है