रामगढ़ : 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत सोमवार को आयोजित मतदान के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बूथ संख्या 106 पर मतदान किया. वहीं उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की.