पिता के आवेदन के बाद पुलिस ने तेज की जांच,ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की नामजद आरोपी;थाना प्रभारी भी जांच के दायरे में
रांची: राजधानी रांची के चर्चित निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही उन्हें भी जांच के दायरे में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, निशा भगत के पिता की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। रांची एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है, जो पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस मामले में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं, थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर किए जाने के बाद उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस की SIT मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के निष्कर्षों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रांची से नैयर की रिपोर्ट