रांची में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम : मंत्री इरफान अंसारी ने कहा- राज्य में जनसंख्या नियंत्रण पर काफी सफलता पा चुका है स्वास्थ्य विभाग
रांची: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तिओं ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश में जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की.
कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में जनसंख्या नियंत्रण पर विभाग काफी सफलता पा चुका है.अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा लक्ष्य है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में एम्स और रिम्स टू का निर्माण हो जाने से चिकित्सकों की कमी भी दूर होगी.
कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक शशि प्रकाश झा ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी.





