पटना। जर्मनी में G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी पहुंचे। यूएई पहुंचने पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अबू धाबी (यूएई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में एक बैठक की।राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने गले लगाकर किया प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत...

पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के सउदी अरब और यूएई से रिश्ते काफी बेहतर हुए हैं। यूएई एकमात्र ऐसा इस्लामिक देश है जिसने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है। यूएईने भारत में लगातार निवेश बढ़ाया है। रक्षा सहयोग और उत्पादन में भी सहयोग बढ़ा है। इसके अलावा पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ रहा है।