पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी G-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए इस समय जर्मनी में हैं। सोमवार को जलवायु, ऊर्जा और स्वास्थ्य पर G-7 के सत्र को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, हरित विकास, स्वच्छ ऊर्जा, सतत जीवन शैली और वैश्विक भलाई के लिए भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। अब स्वतंत्र भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने सदियों की गुलामी भी सहन की है। अब स्वतंत्र भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। विश्व की 17% जनसंख्या भारत में निवास करती है। लेकिन, वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में हमारा योगदान केवल 5% है।उन्होंने कहा कि यह भ्रांति है कि गरीब देश पर्यावरण को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन भारत का 1000 साल से अधिक का इतिहास इस दृष्टिकोण का पूरी तरह से खंडन करता है। प्राचीन भारत ने अपार समृद्धि का समय देखा है। अब स्वतंत्र भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज द्विपक्षीय बैठक की। अब स्वतंत्र भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था