PATNA:-आवास बोर्ड की जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 2 शिक्षकों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार दो शिक्षकों में से एक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी हैं.
इन दोनो शिक्षकों पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है. इनके खिलाफ फरवरी माह में मामला दर्ज किया गया था.शुरूआती जांच में आरोप सही पाया गया है जिसके बाद पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्यवाई में जुट गई है.
गिरफ्तार दोनों शिक्षक जलान हाई स्कूल सिटी में कार्यरत हैं.इनपर आवास बोर्ड की जमीन दिखाकर कई लोगों से बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगा है.गिरफ्तार दो शिक्षकों में एक अनुज किशोर राष्ट्रपति पुरस्कार से विजेता है. फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है.

