स्पाइस जेट की फ्लाइट हुई घंटों लेट तो भड़के यात्री : दरभंगा एयरपोर्ट पर किया हंगामा, गर्मी से है हाल-बेहाल

Edited By:  |
Reported By:
Passengers angry when Spice Jet flight got delayed by hours Passengers angry when Spice Jet flight got delayed by hours

DARBHANGA :दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की सुबह की फ्लाइट 5 घंटे लेट होने से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। नाराज यात्रियों का आरोप है कि ऊंची कीमत पर टिकट लेने के बावजूद एयरलाइंस की ओर से विलंब होने की सूचना यात्रियों को समय पर नही दी गई। जब हमलोग एयरपोर्ट पर पहुंचे तो इस बात की जानकारी हमलोगों को मिली है। यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर ना तो बैठने की समुचित व्यवस्था है। ना ही एयरलाइंस की ओर से खाना और पानी इत्यादि मुहैया कराया गया है।

स्पाइस जेट की फ्लाइट हुई घंटों लेट तो भड़के यात्री

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दरभंगा से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की विमान संख्या SG-116 को दरभंगा से सुबह के 10 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरना था लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से स्पाइस जेट की विमान दरभंगा नहीं पहुंची। जब काफी देर तक विमान की उड़ान के संबंध में एयरपोर्ट पर यात्रियों से जानकारी साझा नहीं की गई। तब यात्रियों ने पूछताछ काउंटर पर उड़ान के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि मुंबई की फ्लाइट शाम के 4 बजे उड़ान भरेगी, जिसके बाद यात्रियों ने स्पाइस जेट के खिलाफ हंगामा किया।

गर्मी से यात्रियों का हाल-बेहाल

वहीं, दरभंगा से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने आए नीतीश शाह ने कहा कि दरभंगा से मुंबई की स्पाइस जेट की फ्लाइट 10 बजकर 50 मिनट पर थी लेकिन बिना किसी नोटिस के फ्लाइट को 3 बजकर 55 मिनट कर दिया गया। वहीं, उन्होंने कहा कि अभी तक यह भी कंफर्म नहीं है कि उस समय पर विमान उड़ान भरेगी या नहीं। यहां पर तैनात कर्मी कुछ बता भी नहीं रहे हैं। हमलोगों का आने-जाने के खर्चा के साथ समय भी बर्बाद हो गया। सभी यात्रियों को बाहर बैठा दिया गया है। गर्मी से सभी यात्रियों का हाल-बेहाल है।

वहीं, नीतीश ने बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं है, जिसके कारण सभी यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पाइस जेट की फ्लाइट की व्यवस्था बहुत ही बेकार है। यहां ना अल्टीमेशन दिया गया ना ही कुछ किया गया। स्पाइस जेट के सीनियर स्टाफ बाहर नहीं आ रहे हैं। 14 हजार देकर हम लोग यात्रा करने आते हैं। उसका भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। किसी की कनेक्टिंग फ्लाइट है दुबई की तो किसी का और कहीं का। इस तरह के व्यवस्था में सब पैसा बर्बाद चला जाता है।