रालोजपा अध्यक्ष का बड़ा फैसला : पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को किया भंग

Edited By:  |
Reported By:
 Pashupati Kumar Paras dissolved the Central Parliamentary Board  Pashupati Kumar Paras dissolved the Central Parliamentary Board

PATNA :राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बड़ा फैसला लिया है और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।


रालोजपा अध्यक्ष का बड़ा फैसला

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी दी है और बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ये बड़ा फैसला लिया है और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने ये भी जानकारी दी है कि नई केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन जल्द ही होगा।

गौरतलब है कि दो दिन पहले पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पारस गुट की वैशाली सांसद वीणा देवी ने पाला बदल लिया था और चिराग गुट वाली लोजपा में लौट आयी थी। इसके बाद स्कोर अब 4-2 हो गया लिहाजा सियासी पंडितों की माने तो वीणा देवी के इस कदम के बाद पशुपति कुमार पारस ने ये बड़ा फैसला लिया है।


Copy