निगरानी के हत्थे चढ़ा एक और भ्रष्ट अधिकारी : बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, मचा हड़कंप

Edited By:  |
Reported By:
nigrani ke hatthe chadha ek aur bhrasht adhikari nigrani ke hatthe chadha ek aur bhrasht adhikari

बक्सर : खबर है बक्सर से जहां निगरानी के हत्थे एक और भ्रष्ट अधिकारी चढ़ा गया। जानकारी मिल रही है कि जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के कई ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी जारी है। आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। वहीँ निगरानी के इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

पिछले दिनों जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के खिलाफ निगरानी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। न्यायालय से सर्च वारंट का आदेश मिलने के बाद अधिकारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जानकारी मिल रही है कि इस छापेमारी में कई कागजात बरामद किए गए हैं जिसकी जांच की जा रही है।


Copy