Muzaffarpur : बिहार में एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है। मुजफ्फरपुर एकबार फिर देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जिले के भगवानपुर के सदर थाना क्षेत्र के एक रेस्तरां में बाइक सवार अपराधियों ने अचानक से फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस घटना से पूरा इलाका थर्रा उठा।
हथियारबंद अपराधियों का तांडव
बताया जा रहा है कि बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके को थर्रा दिया। अपराधियों ने करीब 10 राउंड से ऊपर फायरिंग की है। इस दौरान रेस्तरां में मौजूद ग्राहकों ने टेबल के नीचे छिपकर जान बचायी। जानकारी के मुताबिक उस वक्त रेस्तरां में करीब 25 से अधिक फैमिली डिनर कर रहे थे।
पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। पुलिस ने मौके से 10 खोखा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त करने में जुट गयी है। वहीं, सूचना मिलते ही सिटी एसपी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
इस पूरे मामले पर सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

