DHANBAD:- जिले के बाघमारा थाना में एक अजीबोगरीब घटना घटी एक महिला थाना परिसर में ही आत्महत्या करने का प्रयास की।अपने पति के व्यवहार से परेशान लक्ष्मी देवी नामक महिला आचनक दौड़ते हुए थाना आई और परिसर के अंदर स्थित एक क्वार्टर के समीप आम के पेड़ में चढ़ने लगी।

महिला बार-बार कह रही थी कि वह अब जीना नहीं चाहती,वह आत्महत्या कर लेगी।इससे पहले कुछ थाना में उपस्थित पुलिस जवान,थाना प्रभारी कुछ समझ पाते वह आम पेड़ में लगे सीढ़ी से चढ़ते ही जा रही थी।महिला के इस कदम से थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया।थाना में उपस्थित थाना प्रभारी सूबेदार यादव अन्य पुलिस कर्मी तथा पुलिस जवान उक्त स्थान पहुचे।महिला बार बार आत्महत्या करने की बात दुहराती रही।पुलिस के समझाने के बाद महिला सीढ़ी से नीचे उतरी।महिला पुलिस के समझाने से मानी।फिलहाल महिला थाना में है।वही पति भी थाने में ही है।

पति के तलाक की अर्जी से परेशान पत्नी  धनबाद के बाघमारा थाना परिसर में आत्महत्या की कोशिश की

दरअसल शिकायतकर्ता महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है।आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला ने कहा कि उसके पति उसे मारते पीटते है।जब से शादी हो कर आई है पति उसे मारपीट करते आये है।वही महिला के पति शिवजी नोनिया ने कहा कि पत्नी से विवाद चल रहा है।2007 में शादी हुई थी।तीनो बच्चे अपनी माँ के साथ नही रहना चाहते।उसके ससुराल वाले इसका मास्टरमाइंड है।इस वजह से दोनों का विवाद तलाक तक पहुच गया है।कोर्ट में सुनवाई चल रही है।वे कोर्ट के आदेश का पालन करेगें,पर विवाद की वजह बताने से शिवजी ने इंकार कर दिया।