पटना। देखते देखते महाराष्ट्र का सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल गया। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। गुरुवार को तेजी से बदले घटनाक्रम में उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम है।
नयी सरकार के गठन के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र3और4जुलाई को बुलाया गया है।2जुलाई को स्पीकर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा।3जुलाई को स्पीकर का चुनाव होगा और4जुलाई को एकनाथ शिंदे विश्वास मत हासिल करेंगे। इस दिन विधानसभा की कार्यवाही पर सबकी निगाहें रहेंगी।
इस बीच शिव सेना में उद्धव ठाकरे खेमे की ओर से एकनाथ शिंदे सहित शिवसेना के सभी बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। 11 जुलाई को इस मामले की सुनवाई होगी।
