PATNA- राष्ट्रपति चुनाव को लेकर महागठबंधन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस—राजद सहित अन्य पार्टी के नेता शामिल हुए। बताया जाता है कि विपक्षी दल के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को पटना यात्रा पर आ रहे हैं।
ताजा अपडेट के अनुसार राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए लगातार बैठक कर रही है। इसी कड़ी में महागठबंधन में एक बार फिर कांग्रेस की एंट्री हुई है। महागठबंधन के घटक दलों की बैठक में कांग्रेस की तरफ से विधायक शकील अहमद शामिल हुए।
आरजेडी कार्यालय में आयोजित महागठबंधन के घटक दलों की बैठक में तेजस्वी यादव ने सभी नेताओं से एकजुटता दिखाने की अपील की। साथ ही 15 जुलाई को सभी विधायकों के पटना में रहने का सलाह दिया। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा अगर विपक्ष अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले कर देता तो अभी माहौल कुछ अलग रहता। लेकिन हम सभी विपक्षी दल एकजुटता के साथ राष्ट्रपति के चुनाव में अपने उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट करने का काम करेंगे ।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर आने को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं और विशेष राज्य का दर्जा का मामला हो या अन्य मांग। तमाम मांगे विधानमंडल परिसर में हो रही कार्यक्रम में नहीं की जा सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है वह अपनी बात को रख सकते हैं। विपक्षी दल के नेता होने के नाते कार्यक्रम में जरूर मौजूद रहूंगा।
