ना बैंड, ना कोई बाराती : तीन बच्चों की मां को हुआ अपने से कम उम्र वाले लड़के से प्यार, गांव वाले ने कराई शादी

Edited By:  |
love story bihar banka love story bihar banka

PATNA-कुंवारे पर आया 3 बच्चों की मां का दिल, रात में मिलने पहुंचा प्रेमी तो ग्रामीणों ने करा दी शादी; बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ गई मां : न उमर की सीमा हो, न जनम का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन, नई रीत चलाकर तुम, ये रीत अमर कर दो... इस गाने को जीवंत करते हुए बिहार की एक महिला जो तीन बच्चे की मां है उसने अपने से कम उम्र के युवक से पहले प्यार किया फिर शादी करके नए ससुराल चली गइ। सुनने में आश्चर्य लगे लेकिन यह सच है।

मामला बिहार के बांका धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव का है। महिला का पति परदेस रहता है और मेहनत-मजदूरी करता है। इधर गांव में रह रही पत्नी को अपने से कम उम्र के लड़के से प्यार हो गया। लोक लाज भूलकर वह रात को युवक से मिलने लगी। एक दिन पकड़ी गई। गांव वालों ने हर हर महादेव बोलकर सिंदूरदान करवा दिया।

रविवार की रात को रूदल प्रेमिका शांति से मिलने उसके गांव चला गया। पति के नहीं होने का फायदा उठाकर शांति ने उसे अपने घर में बुला लिया। पर रात में एक अनजान युवक को शांति के साथ देख ग्रामीणों को शक हो गया। लोगों ने दोनों को पकड़ पूछताछ शुरू किया। इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। इसी बीच सन्हौला थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से मुक्त कराकर थाना पर ले आई। वहां भी दोनों ने प्रेम संबंधों को स्वीकार किया।


Copy