रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की. उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय ने राज्य में लंबित रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने हेतु अनुरोध किया.

राज्यपाल संतोष गंगवार से दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने की मुलाकात

राज्यपाल ने इस अवसर पर राँची से मुंबई के लिए प्रतिदिन रेल सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में यात्री इस मार्ग से आवागमन करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने राँची से नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी बताई. उन्होंने राँची-लखनऊ रेल सेवा को शीघ्र प्रारंभ किए जाने हेतु भी कहा है.