झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्रिपल आइटी रांची के छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी छात्रों का जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी है। खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित हॉस्टल परिसर में छात्र धरने पर बैठे हैं और उनकी मांग है कि संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। छात्रों का साफ कहना है कि जब तक निदेशक का इस्तीफा नहीं होता और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, उनका यह आंदोलन यूं ही जारी रहेगा।छात्रों के इस उग्र प्रदर्शन के बीच मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ट्रिपल आइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट छात्रों से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे मंत्रालय तक पहुंचा दिया गया है। मंत्रालय के निर्देश पर एक जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है, जिसमें अलग-अलग संस्थानों के प्रोफेसरों को शामिल किया गया है।
चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और संस्थान की कमियों को दूर किया जाएगा। हालांकि, जांच कमेटी के गठन के बावजूद छात्र अपना आंदोलन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं। उनकी जिद सिर्फ एक है—निदेशक का इस्तीफा।मंगलवार दोपहर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक एकेडमिक प्रेशर और संस्थान की भारी अव्यवस्था के कारण उनके एक साथी की जान गई है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निदेशक को लेनी चाहिए।
हालांकि, इस संबोधन के दौरान एक नया मोड़ तब आया जब चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट वहां से उठकर चले गए। बताया गया कि उन्होंने किसी बाहरी या अन्य व्यक्ति की मौजूदगी में छात्रों से बातचीत करने से इनकार किया। इसके बाद छात्रों ने देवेंद्रनाथ महतो को बातचीत से अलग कर दिया, हालांकि वे कैंपस में ही मौजूद रहे और छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।मंगलवार दोपहर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यधिक एकेडमिक प्रेशर और संस्थान की भारी अव्यवस्था के कारण उनके एक साथी की जान गई है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निदेशक को लेनी चाहिए।
हालांकि, इस संबोधन के दौरान एक नया मोड़ तब आया जब चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट वहां से उठकर चले गए। बताया गया कि उन्होंने किसी बाहरी या अन्य व्यक्ति की मौजूदगी में छात्रों से बातचीत करने से इनकार किया। इसके बाद छात्रों ने देवेंद्रनाथ महतो को बातचीत से अलग कर दिया, हालांकि वे कैंपस में ही मौजूद रहे और छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।वहीं, खेलगांव थाना प्रभारी निर्भर कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में छात्र के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने फिलहाल प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के बजाय यूडी (UD) केस दर्ज किया है और कहा है कि जांच में साक्ष्य मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
