JHARKHAND NEWS : रांची के बिरसा जैविक उद्यान में लाया गया एक जोड़ा शेर और 1 जोड़ा मगरमच्छ

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news jharkhand news

रांची : ओरमांझी के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में नंदनवन चिडिया घर एवं सफारी, रायपुर, छत्तीसगढ़ के मध्य वन्यजीव विनिमय योजना के तहत नंदनवन रायपुर से 1:1 (एक जोड़ा) Asiatic Lion एवं 1:1 (एक जोड़ा) मगरमच्छ लाया गया.

नर शेर जिसका नाम अभय है, की उम्र लगभग 14 वर्ष एवं मादा शेर जिसे शबरी नाम दिया गया है, की उम्र 04 वर्ष है. मगरमच्छ के जोड़े लगभग 03 से 04 वर्ष के हैं.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि विगत कुछ महीनों में भगवान बिरसा जैविक उद्यान के दो Asiatic Lion जया एवं बिरू तथा एक हाइब्रिड शेरनी प्रियंका की मृत्यु प्रौढावस्था के कारण हो गई थी एवं उद्यान में मात्र एक हाइब्रिड शेर शंशाक बच गया है. ऐसे में Visitors के बढ़ती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए उद्यान प्रबंधन द्वारा फिर से पार्क में Asiatic Lion का जोड़ा लाने का प्रयास किया गया. इस आदान-प्रदान की योजना को सफल बनाने में प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, झारखण्ड, राँची, उद्यान के मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, सहायक वन संरक्षक, पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही. इस Exchange Programme से भगवान बिरसा जैविक उद्यान में वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं संर्वद्धन में एक नया आयाम प्राप्त होगा. ऐशियाई शेरों का इन्क्लोजर पूरी तरह खाली होने के कारण आज ही शेर अभय, शेरनी शबरी एवं दोनों मगरमच्छों को दर्शकों के लिए अशोक कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF), झारखण्ड, राँची, पारितोष उपाध्याय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यप्राणी एवं मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, झारखण्ड, राँची, जब्बर सिंह, मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक, भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी, राँची एवं उद्यान के सभी कर्मियों की उपस्थिति में बाड़े में छोड़ा गया.