झारखंड महिला एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 : पाकुड़ में ट्रॉफी का जोरदार तरीके से किया गया अनावरण

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand mahila asiya hockey champianship trafi 2023 jharkhand mahila asiya hockey champianship trafi 2023

पाकुड़ : झारखंड महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी रांची 2023 के ट्रॉफी टूर का स्वागत एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव मौजूद थे.


झारखण्ड राज्य में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिए झारखण्ड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी2023का आयोजन हो रहा है. खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगता में एशिया देशों की कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें भारत,जापान,दक्षिण कोरिया,चीन,मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं. खेल विभाग ने ट्रॉफी टूर प्रोग्राम की सूची जारी करते हुए जानकारी दी है कि ट्राफी का प्रदर्शन राज्य के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है.


अनावरण कार्यक्रम सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क के समीप भव्य तरीके से किया गया. स्वागत भाषण हॉकी संघ के अध्यक्ष रामरंजन कुमार सिंह ने किया. उल्लेखनीय है कि झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 का आयोजन आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक रांची में निर्धारित है. उक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्राफी का जोरदार तरीके से अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इसमौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि रांची में शानदार हॉकी खेल का आयोजन आगामी27अक्टूबर से5नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है जिसका अनावरण पाकुड़ में किया गया है. इस अनावरण का मुख्य उद्देश्य हॉकी खेल के प्रति लोगों के अंदर जागरूक पैदा करना है. उन्होंने कहा कि पाकुड़ की धरती पर भी काफी होनहार खिलाड़ी है. उन्हें भी पाकुड़ के साथ-साथ राज्य और देश का नाम रौशन करना है. खिलाड़ियों को कड़ी से कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है.

वहीं जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि हॉकी संघ के पदाधिकारियों सहित सभी खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की एवं सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की.

अंत में जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने सधन्यवाद कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की.


Copy