रांची: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में बुधवार को होगी. बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री एवं विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भाग लेंगे. बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है.