पटना के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर सहजानंद को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(IMA)का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है जिससे समूचे बिहार के डॉक्टर खुश हैं और इस खुशी में डॉक्टर सहजानंद के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रहें हैं जिसमें राज्य के नामचीन डॉक्टरों के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होगें।

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहजानन्द का यह सम्मान समारोह 28 दिसंबर को होगा.बिहार आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने अभिनंदन समारोह की जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के लिए काफी गौरव की बात है कि हमारे बीच से ही डॉक्टर सहजानंद जिन्होंने गरीबों की सेवा करने और काफी कम फीस लेकर लोगों की इलाज करने का कीर्तिमान स्थापित किया है और इसी कड़ी में वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुने गए हैं

इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे,शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित तमाम बड़े नेता जज ,वकील, डॉक्टर समाजसेवी, सभी लोगों को निमंत्रण भी दिया गया।27 दिसंबर को तमाम डॉक्टरों के लिए बड़ा कार्यक्रम का भी आयोजन पटना के ज्ञान भवन में किया गया है वहीं 28 दिसंबर को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी डाक्टर सहजानंद के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे और उनको सम्मानित करने का भी काम करेंगे.

गौरतलब है कि गरीबों की सेवा के लिए लगातार डॉक्टर सहजानंद हमेशा तत्पर रहते हैं और काफी कम फीस 50 रूपया की फीस पर लोगों का इलाज भी करते हैं इसको लेकर कई लोगों ने उनका काफी सराहना भी किया है.वहीं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सहजानंद ने कहा कि अब तमाम जिला मुख्यालय में आइएमए में अपना अस्पताल खोलेगी ताकि गरीबों को मुफ्त में इलाज हो सकेगा.