भगवान श्रीकृष्ण से शक्ति,सामर्थ्य,साहस और सात्विकता का आशीर्वाद मिलने की कामना की
पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह एवं जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव एवं सैयद फैसल अली, बीनू यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुधाकर सिंह, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

शुभकामना देने वालों में राजद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, मो. इसराइल मंसूरी, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मो. सोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, प्रदेश राजद के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद एवं डॉ. उर्मिला ठाकुर सहित अन्य नेता भी शामिल हैं।

राजद नेताओं ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी को शक्ति, सामर्थ्य, साहस और सात्विकता का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही सभी परिवारों पर उनकी कृपा दृष्टि सदैव बनी रहे।