गणतंत्र दिवस : जिला मुख्यालय के टाउन हॉल मैदान में डीसी दिनेश यादव ने किया झंडोतोलन
Edited By:
|
Updated :26 Jan, 2026, 08:02 AM(IST)
गढ़वा :77 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला मुख्यालय के टाउन हॉल के मैदान में डीसी दिनेश यादव ने मुख्य समारोह में झंडोतोलन किया. झंडातोलन से पहले डीसी-एसपी ने पैरड में शामिल टुकड़ियों का निरिक्षण किया. गणतंत्र दिवस परजवानों द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दी गई.
इस मौके पर डीसी ने समारोह को संबोधित किया. अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन हमारे राष्ट्र के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है. जिसे हम 26 जनवरी के रूप मे मनाते हैं. हमें वर्तमान एवं भविष्य को देखना होगा. आज वैश्विक मंच पर हम लोहा मनवा चुके हैं. गढ़वा जिले के 22 हजार 6000 महिलाओं को मंईयां सम्मान दिया जा रहा है. सर्वजन पेंशन के तहत लगभग डेढ़ लाख लाभुकों को पेंशन दिया जा रहा है. गढ़वा में विकास के कई योजनाएं चल रही है जैसे सड़क, भवन, पूल सहित अन्य योजना चल रही है.





