गढ़वा पहुंचे वित्त मंत्री : ट्रेजरी घोटाले के दोषी को नहीं बख्शा जाएगा,एक-एक रुपये का होगा रिकवरी-राधा कृष्ण किशोर
गढ़वा:झारखण्ड में इन दिनों दो मुद्दे काफी चर्चा में है. दोनों मुद्दों पर सियासी उबाल जारी है. पहला ट्रेजरी घोटाला एवं दूसरा उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला.हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने गढ़वा पहुंचने पर ट्रेजरी घोटाले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रेजरी घोटाले में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार के एक-एक रुपये का रिकवरी होगा.
गढ़वा पहुंचेवित्त मंत्री ने झारखण्ड के दोनों ज्वलंत मुद्दे पर अपना बयान दिया है. मंत्री ने कहा की झारखण्ड में अब तक 30 से 40 करोड़ का ट्रेजरी घोटाला हुआ है, जिसमें बोकारो एवं हजारीबाग का मामला सामने आया है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दें पर मुख्यमंत्री काफी गंभीर है.
राधा कृष्ण किशोर ने कहा किझारखण्ड सरकार का एक-एक पाई वापस ट्रेजरी में जमा होगा, चाहे मकान हो या जमीन या अन्य सभी से रिकवरी की जाएगी. उन्होंने कहा की 24 जिलों में कुल 33 ट्रेजरी सभी ट्रेजरी की जांच की जाएगी जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा. चल अचल सम्पति जप्त कर पैसे की रिकवरी की जाएगी.
वहीं, जेएसएससी उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा की मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार इस पर जरूर कड़ा एक्शन लेगी.





