गढ़वा पहुंचे अरुण सिंह : निकाए चुनाव में समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की अपील,राष्ट्रीय महामंत्री ने सरकार को दिया करारा जवाब

Edited By:  |
gadhwa pahuchey arun singh gadhwa pahuchey arun singh

गढ़वा:झारखण्ड में नगर निकाए चुनाव को लेकर सभी दल अब सक्रिय हो गए है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज गढ़वा पहुंचे. जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की. निकाय चुनाव में समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की.

मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण सिंह ने कहा की झारखण्ड में नगर निकाए चुनाव हो रहे हैं. हालांकि दलिए नहीं हो रहा है लेकिन, बीजेपी ने समर्थित उम्मीदवार दिया है. झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने दलिए चुनाव नहीं कराया है लेकिन, हम सभी जगहों पर मजबूती के साथ खड़े हैं चाहे गढ़वा हो या जमशेदपुर, रांची हो या गोड्डा सभी जगहों पर बीजेपी मजबूत है. उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह राज्य बच्चा चोरी के मामले मे काफ़ी आगे हो गया है. लूट-खसोट, अपहरण और चोरी मामले का अपराध बढ़ रहा है. अरुण सिंह ने यह भी कहा कि हम किसी के साथ सरकार नहीं बना रहे हैं. एनडीए में शामिल सभी दलों के साथ हम मजबूती से खड़े हैं. प्रदेश में एक ऐसी सरकार है जो त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही हैं.